सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आज देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि यह आज रात 10 बजकर 44 मिनट से पेनमब्रल ग्रहण शुरू होकर सुबह 4।58 तक चंद्रमा पर ग्रहण रहेगा। साथ ही यह साल का दूसरा चंद्रगहण होगा। भारत सहित पूरे एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रोलिया, अफ्रिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, हिन्द और अटलांटिक महासागर में अलग-अलग रूपों में दिखाई देगा। पूर्ण चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 51 मिनट 08 सेकेंड पर होगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान ‘ब्लड मून’ देखने को मिलेगा यानी इस दौरान चांद सुर्ख लाल रंग का हो जाएगा। खास बात यह है कि देश में ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में देखा जा सकेगा। इस चंद्रगहण से हर राशि पर अलग प्रभाव भी पड़ने वाला है। इसमें कोई भी शुभ और मंगल कार्य करने से बचें। पूर्ण चंद्रग्रहण का नजरा दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और मुंबई में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, इसके अलावा चंद्रग्रहण को आप पूरे भारत में देख सकते हैं।
इसके साथ ही अगर आप जप और तप करते हैं तो आपके लाभ मिल सकता है। ऐसा भा माना जाता रहा है कि जब चंद्रगहण लगता है तो उसके 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। यह सूतक दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक में रोगी, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं के लिए सूतक का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन जो गर्भवती महिलाएं ग्रहण को देख लेती हैं उनके शिशु को हानि हो सकती है। गर्भवती महिला चंद्र ग्रहण के दौरान चांदी के गिलास में जल पिएं, शरीर पर चांदी धारण कर लें और चांदी के गिलास में जल पिएं।




No comments:
Post a Comment